सत्या फॉउण्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बच्चों को बांटी गयी जरुरी वस्तुयें

बीएसएनके न्यूज। सत्या फॉउण्डेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा अपने कार्यालय में बच्चों के लिए एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे संस्था द्वारा बच्चों को कॉपी,पेंसिल,और गर्म कपडे आदि वस्तुयें बॉंटी गयी। आयोजित कार्यक्रम में संस्था द्वारा बच्चों को कोरोना से बचाव सम्बन्धी जानकारी देकर जागरूक किया और उन्हें सेनिटाइज़र तथा मास्क भी प्रदान किया। बताते चले एक सप्ताह पहले संस्था द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन का एक कार्यक्रम भी आयोजित किया था। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर कोरोना की इस जंग में भाग लिया।

संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह स्वय और उनकी संस्था इस विकट समस्या से लड़ने के लिए हरदम तैयार है। उन्होंने बताया कि जब से कोरोना महामारी ने जब जब अपना विस्तार किया है। तब तब हमारी संस्था समाज की सेवा में हर दम तैयार रही है।

आयोजित कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि हमे खुशी मिलती है जब हम किसी के चेहरें की मुस्कान का कारण बनाते है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम दिल से धन्यवाद देते है,अपने सहयोगकर्ताओं का जो हमे मदद प्रदान करके हमे मजबूत करते है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उदय सिंह ,कोषाघ्यक्ष दीपिका ,संस्था के युद्धवीर सिंह राणा ,वालंटियर किरण ,माला,काजल ,कनिष्ठा ,कार्तिका भाटिया ,ममता आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *