शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे हादसा, देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत

शिवपुरी: शिवपुरी पेट्रोल पंप से आगे सोमवार रात अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साले की मौत हो गई। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:15 बजे चौकी शिवपुरी को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही एक स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत और दूसरा घायल अवस्था में मिला। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम नई पट्टी दोगी के रूप में हुई है। वहीं घायल आशीष पुत्र स्व. हुकम सिंह निवासी ग्राम मिंडेथ, पट्टी दोगी को अस्पताल भेजा गया। घायल आशीष की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों जीजा-साले बताए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *