Dehradun: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय विधायक को बोलने का मौका नहीं दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक की बात सुने बिना मुख्यमंत्री समारोह से चले गए। इस पर स्थायी विधायक हरीश धामी की नाराजगी जायज है। आरोप लगाया कि सीएम का आचरण अलोकतांत्रिक था।
उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि सीएम लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते। जो विपक्ष को कही पर स्थान नहीं देना चाहते। यह स्थानीय विधायक ही नहीं उस क्षेत्र की जनता के मनोभाव के भी खिलाफ है। सीएम को इतना बड़ा दिल रखना चाहिए था, जिस कार्यक्रम की हरीश धामी अध्यक्षता कर रहे थे, अध्यक्षीय भाषण के बाद ही उन्हें कार्यक्रम से उठना चाहिए था।
Success Pages News Portal