छत्तीसगढ़ समेत अन्य कॉंग्रेस शासित राज्यों में बेरोजगारी दर उत्तराखंड से बहुत अधिक – सुरेश जोशी

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क । भाजपा ने कॉंग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि उनके दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आए बड़े नेता घोषणापत्र की आड़ में ऐसे ऐसे वादे कर के गए हैं, जो वह स्वयं अपने अपने राज्यों में अब लागू नहीं करवा पाये। भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य कॉंग्रेस शासित राज्यों में बेरोजगारी दर उत्तराखंड से बहुत अधिक अधिक है, लेकिन यहाँ 4 लाख रोजगार के झूठे वादे कर के गए हैं ।

उनके राज्यों में स्वस्थ्य सुविधाओं की हालत बेहद खस्ता है और उत्तराखंड में घर घर बेहतर स्वस्थ्य सुविधा दिलाने का बात कर रहे हैं । उनके छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मंहगाई हटाने की बात करके गए, लेकिन खुद उनके छत्तीसगढ़ और पंजाब, राजस्थान और पंजाब में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के दाम उत्तराखंड से अधिक हैं। बेहतर है कि सिलेन्डर के दाम उत्तराखंड में कम कराने से पहले उन्हे अपने अपने राज्यों में कम करके दिखान चाहिए। उन्होने कहा कि कॉंग्रेस भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है तभी तो कल तक भाजपा के ज़ीरो टोलेरेन्स की सरकार के दावे पर उंगली उठाने वाले कोंग्रेसी,अब भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करते नज़र नहीं आते हैं।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *