मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में महानगर भाजपा के प्रतिनिधियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में महानगर भाजपा के प्रतिनिधियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर देहरादून को लोक पुस्तकालय घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर को और अधिक उपयोगी बनाये जाने के लिये यह निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थी, शोधार्थी एवं बुद्धिजीवियों के साथ साहित्य प्रेमियों को सुविधा होगी। शहर के केंद्र में उपयुक्त स्थल पर स्थापित यह संस्थान सभी के आवागमन के लिये भी सुविधायुक्त होने से इसकी उपयोगिता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र राणा, श्री विजेन्द्र थपलियाल, श्री सुमित पाण्डे, श्रीमती अंजू बिष्ट, श्री प्रकाश बड़ोनी आदि उपस्थित थे।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *