Dehradun: अंकिता के माता पिता की तहरीर पर राजपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसे हरिद्वार जिले में ट्रांसफर किया जाएगा। बता दें कि आज अंकिता भंडारी के माता-पिता गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए थे। वे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ राजपुर थाने में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे। उनके धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई नेता भी गांधी पार्क पहुंचे थे। गांधी पार्क में धरने के बाद अंकिता के परिजन अपर पुलिस महानिदेशक से मिले थे। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
Check Also
विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार
Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …
Success Pages News Portal