नगर निगम में पार्षदों का हंगामा, नगर आयुक्त के गेट के बाहर धरने पर बैठे

Dehradun: नगर निगम में बुधवार को पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे बाहर से आई एक कंपनी की बैठक ले रहे थे। इस दौरान पार्षद सोहन सिंह रौतेला नगर निगम में पहुंचे और नगर आयुक्त से मिलने की बात कहने लगे।

नगर आयुक्त ने मीटिंग के दौरान ही पार्षद की बात सुनने के लिए उनको अंदर बुला लिया। इसी दौरान पार्षद ने अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जा रहे सुपरवाइजर की सूची पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

नगर आयुक्त  ने इस तरह के आदेश को निरस्त करने की बात कही और यह कहा कि हमने संबंध में लेटर जारी कर इंटरव्यू को निरस्त कर दिया है। काफी देर तक हुई दोनों के बीच बातचीत के बाद हंगामा शुरू हो गया।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *