एलएलबी फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा

हरिद्वार: हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। एलएलबी फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा तो उसे देख सब हैरान रह गए।

दरअसल, गाजीवाली श्यामपुर निवासी तुलसी प्रसाद उर्फ तरुण की शादी हरियाणा की युवती से हुई। लेकिन शादी की रस्मों के दिन ही उसकी एलएलबी की परीक्षा भी थी। इसलिए दूल्हा शादी होते पहले तुरंत दुल्हन के साथ पहले कॉलेज पहुंचा और परीक्षा दी।

दूल्हे तरुण का कहना है कि मेरी शादी रविवार रात हरियाणा में हुई थी। लेकिन परीक्षा देना भी जरूरी था। इसलिए हम बिना घर जाए और रीति रिवाज पूरे किए बिना वहां से सीधे हरिद्वार पहुंच गए। परीक्षा हो गई है तो अब हम अपने रीति रिवाज पूरे करेंगे।

परीक्षा 12 बजे शुरू हुई और खत्म होने तक उसकी पत्नी बाहर गाड़ी में ही परिवार वालों के साथ उसका इंतजार करती रही। अपने वैवाहिक जीवन के साथ व्यावसायिक जीवन को भी प्राथमिकता दिए जाने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने छात्र की प्रशंसा की।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *