ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

Dehradun: ऋशिकेश के मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का आज बुधवार को आगाज हो गया है।

इस बार पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने महोत्सव का शुभारंभ किया।  इससे पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित करता था।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में इस बार साधकों से कोई योग शुल्क नहीं लिया जा रहा है। कोई भी साधक महोत्सव में प्रतिभाग कर योगिक क्रियाओं का अभ्यास कर सकते हैं। मंगलवार तक 600 साधकों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *