चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही राजधानी में संचालित ज्यादातर ट्रैवल एजेंसियों की सभी गाड़ियां बुक

Dehradun: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही राजधानी में संचालित ज्यादातर ट्रैवल एजेंसियों की सभी गाड़ियां बुक हो गई हैं। दून ट्रैवल्स आनर्स एसोसिएशन से जुड़ी करीब 8000 टैक्सियों की बुकिंग फुल है। इससे तीर्थयात्रियों को बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर सरकार, शासन व जिला प्रशासन के साथ ही तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दून ट्रैवल्स आनर्स एसोसिएशन के प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़ी आठ हजार से गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।

उत्तराखंड के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों की बुकिंग लगातार आ रही है, लेकिन गाड़ियां खाली नहीं होने से उन्हें इन्कार किया जा रहा है। ट्रैवल्स एजेंसी संचालक विशेष गर्ग का कहना है कि उनके पास भी गाड़ियों की कमी हो गई है। ज्यादातर गाड़ियां बुक हो गई हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को इन्कार किया जा रहा है।

नहीं मिल पा रहीं नई गाड़ियां : अग्रवाल
दून ट्रैवल्स ऑनर्स एसोसिएशन के प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि उनके पास 130 के करीब गाड़ियां हैं, जिसकी बुकिंग हो चुकी है। जबकि, उन्होंने 15 नई गाड़ियां खरीदने के लिए बुकिंग कराई हैं, लेकिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने यात्रा से पहले गाड़ियां मुहैया कराने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *