31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी

Dehradun: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पिछले दो दिनों में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे पर्यटकों ने घाटी का रुख नहीं किया है।

फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां पर्यटक नहीं आ रहे हैं।

घाटी में अभी तक 13,040 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंच चुके हैं। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सोमवार को बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की संख्या शून्य रही। दो दिन से घाटी में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है।

वर्ष          भारतीय      विदेशी     कुल
2019      16904         644      17548
2020       906             10        916
2021       9389           15       9404
2022       20547         280      20827

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *