पुरुष और महिला होमगार्ड, 381 पदों पर भर्ती
Dehradun: होमगार्ड विभाग ने 381 पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है। इनमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से गृह विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया है।
अब कुल मिलाकर पुरुष होमगार्ड के 461 और महिला होमगार्ड के 13 पद रिक्त हैं। इनमें से पुरुष होमगार्ड के 82 पद मृतक आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। जबकि, महिला के 11 पदों पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती होनी है।
इस हिसाब से अब महिला होमगार्ड के कुल दो पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि, पुरुष 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति शासन से मांगी गई है।