News Portal

सीएम धामी ने विधि विधान से किया कन्या पूजन

Dehradun: प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज लोग अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर रहे हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया। इस दौरान सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर किया है।

CM Dhami performed Kanya Puja as per rituals in khatima

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ नवमी के पावन अवसर पर भगवती मां की उपासना करते हुए हवन किया।
CM Dhami performed Kanya Puja as per rituals in khatima

मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ विधि-विधान से कन्या-पूजन किया और विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के पैर धोए। मुख्यमंत्री धामी ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें प्रसाद भी खिलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.