हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट

हल्द्वानी : हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए। जबकि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पूर्व सीएम रावत का इलाज चला। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस काशीपुर में होनी है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम रावत को गुम चोट लगी है। गाड़ी में सवार चालक और गनर बाल-बाल बच गए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के सीने में दर्द है। हादसा देर रात सवा बारह बजे की बताई जा रही है।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *