समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 31.30 % अभ्यर्थी गैरहाजिर

Dehradun: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में 31.30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 93,366 अभ्यर्थियों में से 64,122 ने परीक्षा दी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रशांत ने बताया, रविवार को प्रदेश के सभी 13 जिलों के 20 शहरों में लगभग 150 से अधिक केंद्रों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। कुल अभ्यर्थियों में 29,222 (31.30 प्रतिशत) गैरहाजिर रहे, जबकि 68.70 प्रतिशत उपस्थित रहे।

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए थे। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद प्रवेश की अनुमति दी गई। आयोग के मुताबिक, किसी भी केंद्र से परीक्षा के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *