कैंची धाम में सीएम ने लगाया ध्यान

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंची धाम में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सीएम धामी ने यहां पहले मंदिर में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना की। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने यहां बीस मिनट तक ध्यान भी लगाया।

सीएम ने मंदिर में करोड़ों की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न कलाकारों की ओर से श्री राम स्तुति पर भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के बाद सीएम ने कैंची धाम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *