चारधाम में लगातार बर्फबारी, केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट बर्फ

केदारनाथ: चारधाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ फीट बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के बाद कई पर्वतीय मार्ग बंद हैं। गंगोत्री- यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बर्फबारी के बाद से बंद है। बीआरओ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में जुटा है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बाधित है। एनएच की टीम मार्ग खोलने में जुटी हुई है। बर्फबारी के कारण लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास बंद हुआ है। वहीं बदरीनाथ मोटर मार्ग हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध है। मंडल चोपता मोटर मार्ग धोती धार के पास सुबह से बंद पड़ा हुआ है।

Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हर्षिल, चकराता और टिहरी के सुरकंडा क्षेत्र में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।
Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway

चकराता और सुरकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway

केदारनाथ में दिनभर बर्फबारी होती रही, जिससे लगभग डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। बीते चार माह में केदारनाथ में एक दिन में यह सबसे अधिक बर्फबारी है। वहीं, निचले इलाकों में देर शाम हल्की बारिश हुई।
Uttarakhand Weather News Many roads highways closed due to snowfall Gangotri-Yamunotri Badrinath Highway

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *