चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, प्रक्रिया शुरू

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली बाहर निकाली गई। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तगणों ने भगवान रुद्रनाथ की डोली के दर्शन किए।

दो दिनों तक रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनाथ रखी जाएगी। 16 मई को रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 17 को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी। को 18 मई प्रातः 6:00 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *