भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का एक्शन, उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता सस्पेंड

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कदाचार के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम शैलष बगोली द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर सुजीत कुमार विकास, प्रभारी मुख्य अभियंता (कु.) मूल पद अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

अध्यक्ष उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि सुजीत कुमार विकास के विरुद्ध संजय कुमार ने अपने शिकायती-पत्र में उल्लेख किया है कि वह पानी की योजनाओं में पेटी पर कार्य करता है। 2022 में तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सुजीत कुमार विकास के द्वारा संजय कुमार की फर्म मै. हर्ष इन्टरप्राईजेज का उत्तराखण्ड पेयजल निगम में पंजीकरण करवाने एवं विभाग में कार्य दिलाने का आश्वासन दिया।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *