जौनपुर ब्लॉक में जिला पंचायत वार्ड भुत्सी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीता देवी मनवाल ने जनता की अदालत में भी जीत हासिल की

जौनपुर: जौनपुर ब्लॉक में जिला पंचायत वार्ड भुत्सी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीता देवी मनवाल ने जनता की अदालत में भी जीत हासिल की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मतदान के एक दिन पहले ही सीता को चुनाव चिह्न आवंटित हुआ था। बावजूद इसके वह जनता का दिल जीतने में कामयाब रहीं और जीत दर्ज की।

उनके अदेय प्रमाणपत्र पर आपत्ति लगने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट के दखल से नामांकन बहाल होने के बाद उनके नामांकन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।वहां से भी उन्हें हरी झंडी मिली और उसके बाद जनता ने भी उन्हें जीत के सहरे से नवाजा। उन्होंने 4596 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित सरिता को 245 मतों से पराजित किया।

टिहरी जिले में जौनपुर ब्लॉक की भुत्सी जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीता देवी मनवाल के नामांकन कराने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता नकोटी ने उनके नो-ड्यूज प्रमाणपत्र पर आपत्ति लगाई थी। इस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने 10 जुलाई को सीता का नामांकन निरस्त कर दिया था। इससे सीट पर दो ही नामांकन होने से सरिता निर्विरोध जीती हुई मानी गई।

आरओ द्वारा नामांकन निरस्त करने के खिलाफ सीता देवी ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने नो-ड्यूज प्रमाणपत्र को वैध पाते हुए आरओ को सीता देवी का नामांकन बहाल कर उसे चुनाव चिह्न आवंटन करने के निर्देश दिए। 14-15 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद भाजपा समर्थित सरिता देवी हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *