उत्तराखंड में दो दिन के बाद पूरी तरह से मानसून की विदाई होगी

Dehradun: उत्तराखंड में इस साल बारिश ने जमकर कहर बरपाया। प्रदेश भर में सिर्फ सितंबर में सामान्य से 44 फीसदी बारिश दर्ज की गई। जबकि 25 सितंबर तक सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां 429 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 251 फीसदी अधिक है। दूसरे नंबर पर देहरादून जिला रहा। यहां 450.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 121 फीसदी अधिक है।

उधर उत्तराखंड में दो दिन के बाद पूरी तरह से मानसून की विदाई होगी। ऐसे में मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में दो दिन के बाद मानसून की विदाई होगी।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *