पैडुल में बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकार एवं सामाजिक जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी- जिला परिवीक्षा अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पैडुल में बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकार, संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता को लेकर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को वर्तमान समय में विद्यमान सामाजिक चुनौतियों, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल शोषण, कानून संबंधी प्रावधानों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा, जिससे वे स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को इंटरनेट एवं मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों तथा डिजिटल सतर्कता के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि की स्थिति में तत्काल सूचना देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों, राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व, समाज में घटित हो रहे विभिन्न अपराधों, बालिकाओं के शोषण एवं उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में पाॅक्सो अधिनियम, बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बाल लिंगानुपात की वर्तमान स्थिति तथा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की गयी। छात्राओं को कानून की जानकारी देकर यह संदेश दिया गया कि अपराध के विरुद्ध आवाज उठाना उनका अधिकार है।

इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से मिलने वाली सहायता, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना राणा, सागर लिंगवाल, प्रज्ञा नैथानी, राकेश चंद्र बिडालिया, पूजा असवाल, शकुंतला नयाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *