कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निराश्रित गौवंश के लिए बनी गौशाला का किया लोकार्पण

श्रीनगर (गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंगादर्शन मोड़ के समीप स्थित श्रीनगर में निराश्रित एवं बेसहारा गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए निर्मित गौशाला का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गौशाला बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उपचार और पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

डॉ. धन सिंह ने बताया कि इस पहल से क्षेत्र में गौसंरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और समाज में संवेदनशीलता व सहभागिता की भावना को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करुणा और सेवा के प्रतीक होते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *