एकतरफा प्रेम में हैवान बना शादीशुदा युवक
देहरादून: देहरादून के दूल्हा बाजार में गुंजन की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र दहल गया। लोग हत्या का मंजर देखकर डरे हुए और गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों ने बातचीत में बताया कि वर्षों पहले क्षेत्र में इस तरह की एक हत्या हुई थी। इसके बाद अब इस हत्याकांड ने लोगों को हैरत में डाल दिया।
घटनाक्रम के अनुसार, गोविंदगढ़ निवासी गुंजन (23) पलटन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। बाजार में ही एक अन्य दुकान पर मन्नूगंज खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी आरोपी युवक आकाश कुमार भी कार्य करता था। दोनों एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे। इस कारण अच्छी दोस्ती थी।


