Dehradun: शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन ने शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि मामला अधिकारियों के मान सम्मान से जुड़ा है। पांच दिन के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार न हुए तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
एसोसिएशन की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि प्रकरण को लेकर एसोसिएशन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगा। संगठन की ओर से कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी की जाए।
Success Pages News Portal