उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ

पौड़ी। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। कार्यशाला में उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा की गयी। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा प्रोजेक्ट स्थापना, भूमि संबंधी प्रक्रियाएँ, मैप अप्रूवल, वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। बैंक एवं विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को उद्योग स्थापना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए योजनाओं की जानकारी भी साझा की। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में प्रबंधक आर.पी. आर्य, उपासना सिंह, विवेक चौहान (सचिव, सिडकुल औद्योगिक निर्माता संघ), सुनील गुप्ता (अध्यक्ष, सिडकुल औद्योगिक निर्माता संघ), सुनील कुमार (वित्तीय विशेषज्ञ), भगत सिंह नेगी (जेई, सीडा), रोहित रौतेला (जेई, सिडकुल), कमल थापा (चेयरमैन, सिद्धबाबा कृषक उत्पादन संगठन), विवेक जदली (डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ) सहित अनेक उद्यमी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *