टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर रोक लगी

टिहरी : टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर जिला प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है। बीती शाम आए आंधी-तूफान के दौरान डोबरा-चांठी के समीप झील में स्थित फ्लोटिंग हट्स के एक्सल ज्वाइंट खुल गए थे। जिससे हट्स अस्थिर हो गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है, जो चार दिन में निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेगी।

आंधी-तूफान के दौरान फ्लोटिंग हट्स के एक्सल ज्वाइंट निकलने से हट्स तिरछे हो गए थे। उस समय हट्स में ठहरे करीब 30 पर्यटक दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात के समय रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया। इस दौरान अफरा-तफरी रही।

जिला प्रशासन ने फ्लोटिंग हट्स का संचालन तत्काल बंद कर मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर कमलेश मेहता की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है। कमेटी में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केएस नेगी, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा और एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *