News Portal

आईडीपीएल क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी की चहलकदमी

ऋषिकेश: आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दांत वाले हाथी के सड़क पर आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हाथी की चहलकदमी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

शाम के समय सैर करने निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के चलते रोक दिया। अचानक हाथी के सड़क पर आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से हाथी पर लगातार निगरानी रखी। हाथी के सड़क पार कर जंगल की ओर जाने के बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही फिर से शुरू कराई गई।

ऋषिकेश रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने लोगों से अपील की कि जंगली जानवर दिखने पर आवाजाही के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। हाथी को देखकर शोर न मचाएं और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.