आईडीपीएल क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी की चहलकदमी

ऋषिकेश: आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दांत वाले हाथी के सड़क पर आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हाथी की चहलकदमी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

शाम के समय सैर करने निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के चलते रोक दिया। अचानक हाथी के सड़क पर आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से हाथी पर लगातार निगरानी रखी। हाथी के सड़क पार कर जंगल की ओर जाने के बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही फिर से शुरू कराई गई।

ऋषिकेश रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने लोगों से अपील की कि जंगली जानवर दिखने पर आवाजाही के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। हाथी को देखकर शोर न मचाएं और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Check Also

उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: त्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *