उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे, 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद हटेगी रोक
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की मतदाता सूची फ्रीज कर दी है। अब इसमें न तो नए वोटर जुड़ सकते हैं और न ही हटाए जा सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह रोक हटेगी। तब तक सभी तरह के आवेदन जरूर किए जा सकते हैं।
उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जिला स्तर पर सात जून तक प्रशिक्षण होंगे। आठ जून से सात जुलाई के बीच बीएलओ घर-घर जाएंगे। एसआईआर का गणना प्रपत्र देंगे और भरवाने के बाद वापस जमा करेंगे।