News Portal

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ा ढंडेरा का युवक

Roorkee: सहारनपुर से उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े ढंडेरा निवासी युवक मुशर्रफ के घर पर बृहस्पतिवार को ताला लटका मिला। स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

उत्तर प्रदेश एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से शाहरुख, महकाब, गगनदीप और मुशर्रफ नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि चारों पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट नेटवर्क के संपर्क में थे। सभी देश में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व इनकी एक बैठक भी हुई थी जिसमें हथियार जुटाने की चर्चा सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल मुशर्रफ रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव का निवासी है। बृहस्पतिवार को उसके घर पर ताला लटका मिला। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से घर बंद है। पड़ोसियों का कहना है कि मुशर्रफ का परिवार बेहद साधारण है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। परिवार की ओर से कभी कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.