धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम का तैयार किया गया ड्राफ्ट
Dehradun: राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार किया है। पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले प्राधिकरण की अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। बैठक में पाठ्यक्रम को लेकर उनसे सुझाव लिए गए।