पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या

Haridwar: थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

पुलिस के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को दो साधुओं सेवा गिरी व उत्तम गिरी के लापता होने और अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था। घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *