कुबेर के खजाने तक पहुंची पुलिस जांच, अभिलेखों से किया जा रहा मिलान
Dehradun: बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब कुबेर के खजाने तक पहुंच गई है। बुधवार को चढ़ावे की नियमित गणना के साथ ही पुलिस की जांच टीम ने कुबेर के खजाने में सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य वस्तुओं और अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। पूरे दिन विशेषज्ञ लेखाकारों की टीम खजाने से संबंधित रिकॉर्ड का बारीकी से मिलान करती रही।