सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध की अफवाहें निराधार
Dehradun: संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, बदरीनाथ धाम परिसर में आयोजित एक उत्सव के संगीत वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। धाम में संगीत, नृत्य या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित होने की बात सरासर गलत और तथ्यहीन है। बदरीनाथ मंदिर के अंदर शंख बजाना वर्जित है, क्योंकि वह हड्डी का बना होता है। मंदिर परिसर के बाहर शंख बजाने पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं, चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने संस्कृति मंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा की है।