एलन मस्क पर राहुल की टिप्पणी को लेकर धामी का निशाना
Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की एलन मस्क को लेकर की गई टिप्पणी और एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी को निर्धारित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए।