मोहब्बेवाला ढलान पर बेअसर विभागों के प्लान, 25 दिन में पांच हादसे, समीक्षा और सुझाव भी नाकाम

Dehradun: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच ढलान पर सिर्फ ट्रक नहीं बल्कि विभागों के प्लान भी बेकाबू हो रहे हैं। किसी भी प्लान का कोई नतीजा अब तक सामने नहीं आया है। हर हादसे के बाद विभाग आते है निरीक्षण करते हैं फिर सुझाव दे जाते हैं। हालांकि, कुछ उपाय भी किए गए लेकिन इनका भी कुछ नतीजा नहीं निकला। हालात ये बने किए 25 दिन में पांच हादसे हो गए। यानी औसतन हर पांचवे दिन एक हादसा।

दरअसल, मोहब्बेवाला का ढलान हाल के दिनों में नहीं बना। यहां हादसे पहले भी होते थे लेकिन एक्स्प्रेसवे बनने के बाद यह ढलान और तीव्र हो गया। ऊंचा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनने के बाद शहर में घुसते ही यह ढलान कई गुना घातक हो गया। हादसों का सिलसिला नवंबर 2024 में शुरू हुआ था। उस वक्त एक्सप्रेस वे इस कॉरिडोर से वाहनों की आवाजाही शुरू ही हुई थी।

Check Also

यमकेश्वर विज्ञान महोत्सव में 128 बाल वैज्ञानिकों ने लिया भाग

यमकेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *