सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है।

सत्र के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला है। कभी कहीं चले जाना और कभी प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंच जाना, कांग्रेस के इस व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के युवराज की हताशा साफ दिखाई देती है और उनका आचरण सबके सामने है।

सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे आंदोलन के जख्मों को कुरेदने का काम किया है। उत्तराखंड कांग्रेस का कोई नेता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मामले में चुप क्यों है। खरगे जी, उत्तराखंड के लोग नहीं जानते कि आप किस जाति के हैं। वहां शुद्धीकरण उन्मादी नारों और गंदगी का हुआ है। अब प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में बोल रहे हैं। मैं यहां से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी  2029 में और बड़े बहुमत से आएंगे। नेता प्रतिपक्ष मंच पर कॉमेडियन ला रहे हैं।

Check Also

20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

Dehradun: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की जांच कर 20751 परिवारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *