खानपुर से चुनाव लड़कर राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं हरीश रावत, मन में अभी तक है सरकार गिराने की टीस

Dehradun: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खानपुर से चुनाव लड़ने की ईच्छा जताने के बाद यह साफ हो गया कि वे उनकी सरकार गिराने में भूमिका निभाने वाले दो-दो क्षत्रपों से राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं। उस सियासी संकट की टीस कई बार उनके वक्तव्यों में झलकती रही है लेकिन अब चुनावी दौर का सटीक समय भांपते हुए उनके मन में पुराना हिसाब किताब बराबर करने आ गई है।

दरअसल, खानपुर की जिस सीट पर हरीश रावत का मन मचल रहा है, वहां वर्तमान में विधायक उमेश कुमार के स्टिंग ऑपरेशन ने उनकी सरकार को खतरे में ला दिया था। इसमें हरीश रावत की राजनीति पर कई सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार के संकट के दौरान चैंपियन की बगावत और विधायकों की टूट ने रावत सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

Check Also

20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

Dehradun: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की जांच कर 20751 परिवारों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *