Dehradun: भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठे तथ्यों के साथ प्रसारित करने के मामले में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि वीडियो के साथ गलत कैप्शन, पोस्ट और टिप्पणियां जोड़कर यह प्रचारित किया गया कि कंगना रनौत ने 29 अक्तूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था। पुलिस ने अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया है।
तहरीर में कहा गया कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश कर सांसद की गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही महिलाओं के सम्मान और धार्मिक परंपराओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।
Success Pages News Portal