सीएम धामी, कहा- जनजातीय संस्कृति और विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों और गौरवशाली विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनजातीय समाज का विकास केवल आर्थिक और सामाजिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। सरकार का संकल्प है कि जनजातीय समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, हर युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त हो।

मुख्यमंत्री सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखंड की ओर से आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखंड-2026’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति एवं हस्तकला पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने जनजातीय समाज की पारंपरिक हस्तशिल्प कला, स्थानीय उत्पादों और कलात्मक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और देश की विविधतापूर्ण परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

Check Also

अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों की होगी जांच, हरिद्वार-पौड़ी से ज्यादा शिकायतें

Dehradun: अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच होगी। शासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *