अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों की होगी जांच, हरिद्वार-पौड़ी से ज्यादा शिकायतें

Dehradun: अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जांच की तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी के मुताबिक जिन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन सभी मामलों की जांच की जाएगी।

शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को शिकायतों का परीक्षण कर नियुक्तियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान नियुक्ति प्रक्रिया, शासन के नियमों और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की जाएगी। यदि नियुक्तियों में अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा, करवाचौथ पर पीएम के लिए व्रत रखने की पोस्ट पर मुकदमा दर्ज

Dehradun: भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *