बदरी-केदार के बाद अब गंगोत्री धाम परिसर में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध

Dehradun: गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से आगामी चारधाम यात्रा से धाम और गंगा मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को मंदिर में आने की अनुमति होगी। लेकिन अन्य धर्म समुदाय के लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। उनका कहना है कि इन लोगों की ओर से सनातन धर्म का सम्मान नहीं किया जाता है।

बदरी केदार मंदिर समिति के मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के बाद गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की। समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से वहां पर गैर हिंदुओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे लेकिन अब एक मुहिम शुरू होने पर उनकी ओर से भी इसको समर्थन दिया गया है।

Check Also

उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: त्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *