उत्तराखण्ड

मानकों के विपरीत संचालित 79 और होमस्टे के पंजीकरण निरस्त, अनियमितताओं पर अब तक 96 पर कार्रवाई

Dehradun: जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त किए हैं। इन सभी में मानकों को पूरा नहीं किया गया था। ज्यादातर होम स्टे ऐसे मिले जिनमें घर का मालिक नहीं रहता है। यानी उन्होंने इन्हें एक होटल की तरह संचालित किया हुआ था। इससे पहले 17 होम स्टे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब तक कुल …

Read More »

सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने …

Read More »

विक्रम शर्मा हत्याकांड; झारखंड पहुंची दून पुलिस, एक लाख के ईनामी आरोपी के घर की कुर्की

Dehradun: चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों पर दून पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने झारखंड पहुंचकर एक लाख रुपये के ईनामी आरोपी आकाश कुमार के घर की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। अन्य …

Read More »

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में दो भाइयों में हुआ विवाद, एक ने घर में लगा दी आग, सारा सामान जलकर राख

रुद्रपुर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मामूली विवाद में एक भाई ने घर में आग लगा दी। इसके कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। ट्रांजिट कैंप के गोविननगर गली दस निवासी विमला देवी अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ दिहाड़ी मजदू री कर गुजर बसर …

Read More »

जनगणना ड्यूटी के लिए घर पहुंची शिक्षिका को रॉटविलर ने काटा, हाथ पर आए गहरे जख्म, मालिक पर जुर्माना

देहरादून: देहरादून में जनगणना कार्य के दौरान एक सहायक अध्यापिका पर रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना रविवार शाम इंद्रानगर क्षेत्र के मलिक चौक के पास हुई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पंडितवाड़ी में कार्यरत सहायक अध्यापिका आशा भंडारी घायल हो गईं। वह जनगणना के सिलसिले में एक घर पर पहुंची थीं। इंद्रानगर कॉलोनी में रॉटविलर …

Read More »

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण

Dehradun: अचानक से जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सफाई व्यवस्था पर पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल के सीएमएम को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री के अस्पताल में पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल …

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी को फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अरीना से दूरभाष पर बातचीत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अरीना की …

Read More »

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस …

Read More »

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा एससीईआरटी में शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों को भी प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जायेगा ताकि शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्बाध रूप …

Read More »

दिव्यांग एवं वृद्ध श्रद्धालुओं को दर्शन में प्राथमिकता: हेमंत द्विवेदी

श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ धाम / ऋषिकेश/ देहरादून । श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)द्वारा श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश में प्राथमिक दर्शन सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष …

Read More »