मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी को फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अरीना से दूरभाष पर बातचीत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, लगन और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने अरीना को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *