जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण

Dehradun: अचानक से जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सफाई व्यवस्था पर पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल के सीएमएम को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री के अस्पताल में पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सोमवार को एक निजी कार्यक्रम के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री को देखकर कर्मचारियों और डाॅक्टरों के होश उड़ गए। मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। अस्पताल की गंदी वॉशबेसिन को देखकर मंत्री भड़क गए।

उन्होंने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को मौके पर तलब कर लिया। साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर मंत्री ने प्रमुख चिकित्साधीक्षक आरवी सिंह की जमकर क्लास लेनी शुरू कर दी। कहा कि यह अस्पताल कम कूड़ाघर ज्यादा लग रहा है। आपको सफाई करने में क्या समस्या है। अस्पताल को मजाक बना कर रखा है।

मंत्री के गुस्सा को देखकर कर्मचारियों में सन्नाटा छा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मेला अस्पताल के भवन का जायजा लिया। इसमें अभी जिला अस्पताल चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री आजकल सरकारी अस्पतालों में जाकर सुविधाएं देख रहे हैं। कमियों मिलने पर उनकी ओर से अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई जा रही है। इससे इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहे हैं।

Check Also

उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

Dehradun: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *