उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कफलीखान गांव के रहने वाले एक युवक रवि टम्टा ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने अपने स्टार्टअप हापिडा स्काई (Hapida Sky) के तहत एक सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप विकसित किया है। उन्होंने इस इलेक्ट्रिक उड़ने वाली कार के प्रोटोटाइप का पहला टेस्ट फ्लाइट भी सफलतापूर्वक पूरी कर लिया है। वाहन का नाम: इस स्वदेशी फ्लाइंग व्हीकल का नाम …
Read More »ऋषिकेश
मध्यमहेश्वर मार्ग पर जगह-जगह हो रहा भूस्खलन, यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित
रुद्रप्रयाग में लगातार प्रतिकूल मौसम और भूस्खलन की घटनाओं व यात्रा मार्ग पर उत्पन्न सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
Read More »सितंबर में होगा खेल महाकुंभ का आयोजन, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
Dehradun: सितंबर से खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर से न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऑनलाइन बैठक में खेल महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक …
Read More »दरियापुर के पास कांवड़ खंडित होने पर हंगामा; कांवड़ियों ने युवक को पीटा, पुलिस ने संभाली स्थिति
भगवानपुर: भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार शाम एक राहगीर का पैर गलती से कांवड़ से लग जाने पर कांवड़ खंडित हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांवड़ यात्री ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर …
Read More »नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने पर कार्रवाई; ईई, एई और जेई निलंबित
Dehradun: शासन ने देहरादून में नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षण में शिथिलिता बरतने के चलते प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 28 …
Read More »प्रदेश के राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों का पांच साल बाद भी स्थायीकरण नहीं, प्रमोशन लटके
Dehradun: प्रदेश के राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों का पांच साल बाद भी स्थायीकरण नहीं हो पाया है। जिससे उनके प्रमोशन लटक गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से उनके स्थायीकरण का प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 के बाद से शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की पदोन्नतियां लटकी हैं। यही वजह है कि कई शिक्षक 30 से …
Read More »सड़क बनाने के काम आएगी पराली, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने बायो-बाइंडर प्रौद्योगिकी का किया अनावरण
Dehradun: अब हर साल पराली जलाने से होने वाली प्रदूषण की समस्या से निजात मिलने वाली है। सीएसआईआर भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने बायो बाइंडर प्रौद्योगिकी का अनावरण किया, जिसके तहत कृषि व बायोमास अपशिष्ट (विशेषकर धान की पराली) का इस्तेमाल करके सड़कें बनाई जाएंगी। आईआईपी ने बायो-बाइंडर प्रौद्योगिकी पर आयोजित प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी कार्यक्रम किया, जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिकों, उद्योग जगत के …
Read More »जख्मों को दिल में रखकर आगे बढ़ने की कोशिश, खेती और स्वरोजगार के सहारे लौट रही जिंदगी
Uttarkashi: धराली में आज के दिन आई आपदा में लोगों ने अपनो को खो दिया। वह लोग आज भी अपनों को चेहरा आखिरी बार देखने की आस लगाए बैठे हैं। साथ ही कई लोग बेघर हो गए। इनमें से करीब तीस परिवार आज भी किराए और रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए हुए हैं। दूसरी ओर कई लोगों ने घर …
Read More »देश के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी बेटी, राजधानी देहारदून में उन्नति शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
Dehradun: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी उन्नति शर्मा आज देहरादून पहुंची। यहां डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान कर इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों …
Read More »महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट
पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व …
Read More »
Success Pages News Portal