दरियापुर के पास कांवड़ खंडित होने पर हंगामा; कांवड़ियों ने युवक को पीटा, पुलिस ने संभाली स्थिति

भगवानपुर: भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शुक्रवार शाम एक राहगीर का पैर गलती से कांवड़ से लग जाने पर कांवड़ खंडित हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांवड़ यात्री ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और कांवड़ियों को शांतिपूर्वक उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर दरियापुर के पास पैदल जा रहे एक राहगीर का पैर अनजाने में एक कांवड़िये की सड़क किनारे रखी कांवड़ से टकरा गया, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कुछ कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख राहगीर जान बचाने के लिए पास के गन्ने के खेत की ओर भागा, लेकिन कुछ कावंड़ियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल राहगीर को सुरक्षित कांवड़ियों के बीच से निकालकर उपचार के लिए भिजवाया। इसके बाद कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और उनकी यात्रा दोबारा शुरू कराई।

Check Also

उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: त्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *