Dehradun: प्रदेश सरकार केदारनाथ, यमुनोत्री समेत चार प्रमुख तीर्थ स्थलों के पैदल मार्गों को प्रदूषणमुक्त बनाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए सरकार जल्द कार्ययोजना तैयार करेगी। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले प्रदेश सरकार इन प्रमुख तीर्थ स्थलों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगी। पैदल …
Read More »हल्द्वानी
नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया।
Dehradun: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, हल्द्वानी, में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि समूह ’ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की …
Read More »हिमालयी क्षेत्र के मसूरी में बड़ा भूकंप आया तो 1054 करोड़ और नैनीताल में 1447 करोड़ का नुकसान
Dehradun: हिमालयी क्षेत्र के मसूरी में बड़ा भूकंप आया तो 1054 करोड़ और नैनीताल में 1447 करोड़ का नुकसान होगा। मैदानी क्षेत्र में यह नुकसान मसूरी की तुलना में 200 करोड़ और नैनीताल की तुलना में 100 करोड़ कम होगा। यह आकलन रुड़की समेत तीन आईआईटी के भूकंप वैज्ञानिकों ने एक शोध में किया है। शोध के अंतर्गत तैयार किए …
Read More »चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही राजधानी में संचालित ज्यादातर ट्रैवल एजेंसियों की सभी गाड़ियां बुक
Dehradun: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही राजधानी में संचालित ज्यादातर ट्रैवल एजेंसियों की सभी गाड़ियां बुक हो गई हैं। दून ट्रैवल्स आनर्स एसोसिएशन से जुड़ी करीब 8000 टैक्सियों की बुकिंग फुल है। इससे तीर्थयात्रियों को बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर सरकार, शासन व जिला …
Read More »पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाना होगा
Dehradun: देश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी एक मई को संसद मार्च निकालेंगे। मार्च का आयोजन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया जा रहा है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत की अगुवाई में नई दिल्ली में मार्च की तैयारियों को लेकर सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में देशभर से संगठनों के पदाधिकारियों …
Read More »एसपीआई की रिपोर्ट में उच्च शिक्षा का डाटा जारी
Dehradun: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा हासिल करने में दून के युवा सबसे आगे हैं। दून के 73.36 फीसदी युवा 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए डिग्री कॉलेज जा रहे हैं। सिर्फ 27 फीसदी युवा ही 12वीं के बाद उच्च शिक्षा से दूरी बना रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में दूसरे नंबर पर नैनीताल है। …
Read More »ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
Dehradun: ऋशिकेश के मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का आज बुधवार को आगाज हो गया है। इस बार पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम अंतरराष्ट्रीय योग …
Read More »समूह-ग समेत सभी तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर अब नहीं होंगे इंटरव्यू
Dehradun: उत्तराखंड में समूह-ग की भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम धामी ने बड़ा एलान किया है। हल्द्वानी आभार रैली में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह …
Read More »अमृत सरोवर योजना लागू करने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर
Dehradun: देशभर में जलाशयों के पुनरुद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना को लागू करने में उत्तराखंड ने तीसरा स्थान पाया है। इसमें पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर हैं। प्रदेश में इस योजना के लागू होने से जहां भू-जलस्तर में सुधार देखने को मिला है। वहीं, …
Read More »यमुनोत्री तक पहुंचने में कठिन चढ़ाई चढ़ने से मिलेगी राहत
Dehradun: जानकी चट्टी खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए 3.38 किमी लंबे रोपवे का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस राेपवे के बनने से एक घंटे में 500 लोग यमुनोत्री धाम पहुंच सकेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रोपवे निर्माण के लिए एसआरएम इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ एमओयू किया जाएगा। इस रोपवे पर करीब 167 करोड़ …
Read More »
Success Pages News Portal