फ्रंटलाइन कर्मचारी कोविड-19 का तीसरा डोज लगवाये- जिलाधिकारी

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोदगण्डे ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोविड-19 का तीसरा डोज लगवाये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि विभागवार सूची तैयार कर टीकाकरण करें। जिससे आसानी से डाटा भी तैयार हो सकेगा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव को सम्पन्न कराने को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करना आवश्यक है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक, विकास भवन पौड़ी तथा अन्य स्थानों में कैम्प के माध्यम से कोविड टीकारकण करें। जिससे एक ही स्थान में कर्मचारी आसानी से टीका लगा सकेंगे। साथ ही उन्होंने डीओ पीआरडी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग को सूची तैयार कर 25 जनवरी से पूर्व चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पीआरडी जवानों को तीसरा टीकाकरण लगाना निश्चित करें।

उन्होेंने कहा कि टीकाकरण करने से कोविड का खतरा कम रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आनगंवाडी व आशा कार्यकत्रियों को भी टीकाकरण करने के लिये प्रेरित करें। कहा कि तीसरा टीका उसी व्यक्ति पर लगाएं जिसे दूसरा टीका लगे हुए 09 माह का समय बीत चुका हो। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग दूसरे टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें भी कैम्प के माध्यम से टीका लगाये। उन्होंने प्रतिदिन लगने वाले टीकाकरण का डेटा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

रिपोर्ट -वीरेन्द्र रावत

Check Also

विदेशी भी चखेंगे प्रदेश की राजमा और हल्दी का स्वाद, कनाडा-यूएई के बाजारों में बढ़ रही मांग

Dehradun: अमेजन ग्लोबल और वॉलमार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों के जरिये उत्तराखंड की हल्दी और चकराता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *